About

Raj Narayan Bohare

Screen Shot 2022-04-14 at 10.13.44 PM

राजनारायण बोहरे

जन्म-20 सितम्बर

प्रकाशन –
विशेष-

Group-73.png

साहित्य पर शोधकार्य


राजनारायण बोहरे की कहानियाँं यानी हमारी आत्मकथाएँ

के.बी.एल.पाण्डेय

विगत दशकों में कहानी ने जितने भी रूप गढ़े हैं, वे रचनाशीलता का आल्हाद उत्पन्न करते हैं, पर इसके साथ ही पाठकीय प्रतिक्रियाओं मंें यह भी अनुभव किया जा रहा है कि कहानी में हमारे आसपास की दुनिया और उससे जुड़े हमारे छोटे-बड़े अनुभव कम होते जा रहे हैं। कहानी के विमर्श में एक बात यह भी कही जा रही है कि विपुल लेखन के बीच नयेपन की तलाश में अनेक कहानियों के कथ्य और रूप के प्रयोग जीवन से दूर तथा अविश्वसनीय लगने लगते हैं। ऐसी कहानियों में विचित्रता का आकर्षण तो हो सकता है पर वे रचनात्मक सरोकारों से प्रतिबद्धता की जरूरत पूरी नही करतीं। यह प्रतिक्रिया सामाजिक यथार्थ से मुठभेड़ करती रचनात्मकता के नये औजारों के विरोध में नहीं है, यह तो अमूर्तन की हद तक पहुंचती अर्थहीन वाचालता के प्रति है। हालांकि यह सच है कि जीवन की निरंतर जटिल होती स्थितियाँ अभिव्यक्ति के अपने रूप तो तलाशेंगी ही और लेखक के साथ पाठक भी संवेदना में भी तो वह सब आता रहता है। 

लेखक का रचनात्मक सामथ्र्य इसी में है कि वह साधारण सी लगने वाली घटना या स्थिति के लगभग छूट गये आशय को सामने लाए और तब यह लगे कि अरे यह तो दरअसल कहानी बन गयी। चेखब, मॉम, मोपासा, ग्रीन, मोराबिया के साथ ही प्रेमचन्द, सुदर्शन जैसे आज के अनेक कहानीकारों में ऐसे रचनात्मक उदाहरण भरपूर हैं।

इस थोड़े से लम्बे सन्दर्भ में राजनारायण बोहरे की कहानियों पर विचार करना काफी सार्थक होगा। अपने कथा संग्रहों से चर्चित बोहरे की रचनात्मक दृष्टि सामाजिक परिपाश्र्व में घटित जीवन की विभिन्न घटनाओं के प्रति इतनी सजग और संवेदनशील है कि हमे उनकी कहानियों के माध्यम से अपनी ही दुनिया को अधिक निकट और भीतर से जानने का अनुभव भी होता है और उसे परिभाषित करने का आविष्कारी पुलक भी। उनकी कहानियाँ पाठक को संवेदना के स्तर पर इसलिए प्रभावित करती हैं क्योंकि वह उसमें भोक्ता की तरह शामिल हैं। ये कहानियाँ प्रत्यक्ष का केवल बयान देकर नही रह जातीं बल्कि उसके भीतर की प्रासंगिकताओं को आविष्कृत करती हैं। वे प्रसंग अपनी प्रतीति के संसार की किसी घटना से सम्बद्ध होते हुए भी अपनी व्यक्तिवाचक ऐकांतिकताओं को अतिक्रमित करके व्यापक मानवीय संवेदन बन जाते हैं। इस तरह हम अपने समय और समाज से परिचित ही नहीं होते बल्कि अनमें भागीदार होने का अनुभव करते हैं। इसलिए हम अनायास ही कह उठते हैं कि ‘हां, ऐसा ही तो है!’

रचनात्कता अगर अपने समय और समाज से संवादरत है तो उसका प्रतिफलन उतना ही निजात्मक होगा, जितनी समावेशी दृष्टि से रचनाकार समाज के साथ उठा-बैठा होगा। राजनारायण बोहरे का व्यक्तित्व बौद्धिक विविधता और सामाजिक सांस्कृतिक अनुभवों में व्यवहारिक संलग्नता से समग्र रूप में निर्मित विकसित हुआ है। जीवन के विभिन्न क्रिया व्यापारों और व्यवहारों की विशिष्ट पहचान उनकी कहानियों में तकनीकी प्रयोगों के रूप में मिलती है। बोहरे जी सामान्य या विशिष्ट किसी घटना को विश्लेशित करके उसे अतक्र्य नही रहने देते। वह उसमें निहित आशय की टोह लेते हैं। यही कारण है कि उनकी कहानियों में अनुभवों के विशद आयतन भी हैं और संवेदना का घनत्व भी।

‘‘इज़्ज़़त-आबरू’’, ‘‘गोस्टा तथा अन्य कहानियांँ’’ और ‘‘हादसा’’ संग्रहों की कहानियों का क्षेत्रफल काफी बड़ा है। वे स्थानीयता से चल कर वैश्विकता के प्रयोजनों तक की यात्रा करते हैं। इस यात्रा में जीवन के विविध रूप आते हैं, उन्हें कहानीकार कहानी की शक्ल में ढाल देता है। तब वे एक व्यक्ति या एक स्थान के अनुभव न रहकर सर्व संभाव्य और सर्व संवैद्य बन जाते हैं। बोहरे की कहानियों को पढ़ते हुए हमे अपने समय के समाज को पढ़ रहे होते हैं। उनके माध्यम से हमारा प्रत्यक्ष हमारे लिए अधिक प्रामाणिक और विश्वसनीय बन जाता है। यह वह दुनिया है जिसमें हम रोज एक-दूसरे से मिलते-जुलते हैं, कभी सामने से आते हुए, कभी संग साथ चल कर। उनके इस प्रत्यक्ष में घर-परिवार, मुहल्ले की आबादियाँ हैं, उनके परस्पर रिश्ते-नाते हैं, उनमें आत्मीयता भी है और पड़ती दरारें भी हैं। छोटे-बड़े मूल्यों की आस्थाओं का टूटता स्वरूप है, जिन्दगी को धमकी देते तनाव हैं। हम सबको हड़पता बाजार है, प्रेम है, व्यवस्था का भ्रष्ट्र विद्रूप है, हताशा के बाद भी जिन्दा रहने वाले आदर्श हैं, व्यक्ति भी है और पूरा समाज भी।

आज का परिदृश्य अजीब विडम्बनाओं और विसंगतियों का है। इसी समय में विचार, विज्ञान और तर्क का विकास हुआ, इसी समय में मृतप्राय अंधी आस्थाएँ संजीवनी सुरा पीकर नए उन्माद के साथ सजीव होने लगीं। इसी समय मेें पुनः उदयों के रूप में सामाजिक विभाजन भी नयी ताकत के साथ उभरने लगे। मनुष्य की गरिमा और लोकतंत्र के मूल्य भी इसी समय निर्मित हुए और उसके विरूद्ध सामंती और वर्णगत अविवेक संगठित होने लगे। हमे वह उपभोक्ता समाज मिला जिसकी आचरण संहिता में सारे कदाचार वैधानिक है, वर्चस्व और सत्ता को जिन केन्द्रों से बेदखल होना चाहिए था उन पर उनका कब्जा और पुख्ता हुआ। सुखी और अघाये लोगों के कॉरपोरेटों के जरिये आये भूमण्डलीकरण में करूणा जैसी मनुष्यता पासपोर्ट वीज़ा से वंचित है। यह परिदृश्य किसी एक जगह सीमित नहीं है। जाने-अनजाने हम सभी उससे प्रभावित हैं।

राजनारायण बोहरे गांवों, कस्बों, नगरों के मध्यवर्गीय जीवन के सामाजिक, आर्थिक संघर्षों, पक्षों के यथाथर््ा कहानीकार है। वह उपस्थित भयावहता की क्रूरता भरी दिखाते है और उसके बीच बचे हुए साहसी आदर्शों को भी चित्रित करतंे हैं। बोहरे जी मानते हैं कि ‘‘नमक का दरोगा” का दरोगा व्यक्ति के रूप में भले ही अब नही है, परंतु उसका अडिग आदर्श कहीं न कहीं सुरक्षित है।

‘‘सत्य भले ही दुनिया में पूरी तरह सुरक्षित नही है, उसे रोंदा जाता है, आहत कियाजाता है लेकिन यह तय है, सच पूरी तरह नश्ट नही होता है , कोई न कोई उसे बचाये रखता है।’’ ( इज्जत-आबरू ः भय) इसे भय कहानी के में प्रोफेसर रवि उसे बचाते हैं तो ‘आदत’ कहानी में यादव साहब उसे बचाये रखते हैं और जमीन का आदमी के संपतप्रसाद के पास वह सुरखित है। यह सच आकाशीय या काल्पनिक नही है। दुर्लभ अवश्य है, तो कहीं न कहीं उसे धरती पर देखा जा सकता है, आदर्श की ये स्थितियां बोहरे जी कल्पना से नही रचते, न ही उन्हंे निरापद माहौल में दिखाते हंै, क्योंकि निरापद स्थिति में तो आदर्श निभाने में कोई खतरा है ही नही। उनके आदर्श पात्रांे के सामने प्रलोभन और भय भी विचलित कर देने वाली शक्तियां है। प्राफेसेर रवि को छात्र घेर लेते हैं। तो यह उन्हें अनुचित साधन प्रयोग करने देने की कीमत है, जिला पंचायत अध्यक्ष संपत प्रसाद का त्यागपत्र इसलिये है क्योंकि वह अपनी सचााई के विरूद्ध पुत्र को अनुचित लाभ नही दे सकते और अभाव ग्रस्त जीवन बिताने को तैयार हंै। पर यादवजी के साथ कोई नहीं है।

अपने पहले कथा संग्रह ‘ इज़्ज़त-आबरू’ की कहानियों से बोहरे जी ने अपनी जबर्दस्त उपस्थिति से चैंका दिया था और सभावनाओं की की घोषणा कर दी थी। ‘गोस्टा तथा अन्य कहानियां’ में उनके कथानकों में वे स्थितियां आयीं जिन्हें हम अक्सर अनदेखा कर देते हैं , पर जिनसे महत्वपूर्ण निष्कर्ष निकलते है। ‘हादसा’ संग्रह उनकी दृष्टि का पर्याप्त विस्तार है। कोई यथार्थ अपनी समकालीनता के आगे जाकर कितने समय तक प्रसंगिक या प्रभावी रह सकता है यह उसके क्वांटम पर तो निर्भर है ही साथ ही यह कि उसे किस तरह पेश करता है, इस बात पर भी इसका होना टिका है। साधु यह देश विराना ( कहानी अस्थान) काफी पहले लिखी गयी थी। तथाकथित साधुओं और बाबाओं के मध्य पलते यौन शोषण , अपराध और भ्रष्ट्राचार पर लिखी यह कहानी आज का पहले से बड़ा सत्य है। धर्म के नाम पर फैला यह संास्थानिक व्यापार आज भी सुर्खियों में है। यह कहानी मात्र धर्म के नाम पर चल रहे आश्रमों की निंदनीय हरकतांे पर ही नही है बल्कि कई बहाने, कई और प्रश्नों की ओर भी संकेत करती है। ये आश्रम किसलिए? इतने संत महंत क्यों? सासांरक काम,क्रोध,लोभ, मोह को हेय मान कर जीवन को अद्यात्म से जोड़ने की साधना के लिए मनुष्य यहां आता है वह संसार यहां तो और भी निकृष्ट है। ओमदास मोह भंग के बाद अपने संसार में लौट आते हैं।

बोहरे जी जिन सामान्य लगती स्थितियों को अपनी कहानी में महत्वपूर्ण बना देते हैं, उनमंे से ‘हादसा’ ‘बुलडोजर’ ‘ उजास’ ‘ विडम्बना’ ‘ पूजा’ ‘गाड़ी भर जौंक’ ‘बिसात’ मलंगी’ और ‘समय साक्षी’ के नाम लिए जा सकते हैं। ‘हादसा’ किसी भिड़न्त की दुर्घटना नही है बल्कि मन के भीतर मनुष्य और सामाजिक व्यवस्था के बीच कुछ टूटने की कहानी है। विश्वास और आस्था के टूटने से बड़ा क्या हादसा हो सकता है? प्रत्येक चुनाव लड़कर लोकतंत्र की गरिमा अनुभव करने वाला एक साधनहीन व्यक्ति अन्त मंे पराजित भाव से स्वीकार कर लेता है कि ‘‘दरअसल मेरा इस पूरे तंत्र से विश्वास उठ गया है।’ कहानीकार का निष्कर्ष के रूप में यह कहना बिलकुल सत्य है कि एक आम आदमी का हमारे समूचे तंत्र पर से विश्वास उठ जाना भारतीय लोकतंत्र का सबसे बड़ा हादसा है।

‘ बुलडोजर’ अस्तित्व के लोप होने की आशंका का दुःस्वप्न हैं । ‘मलंगी’ कहानी पशु प्रेम की कहानी नहीं है। वह मनुष्य और पशु के बीच वह आत्मीय संबंध है जो स्वयं मनुष्यों में आपस मंे समाप्त हो रहा है। ‘कुपच’ रूढ़ि से चिपके रहने और अपनी खोखली प्रतिष्ठा को बचाये रखने में क्षरित होते जीवन की कहानी है। अराजक और भ्रष्ट्र व्यवस्था की विसंगतियां ‘हड़ताल’ और ‘हड़तालें जारी हैं’ कहानियों में हैं।

‘मृगछलना’ और ‘डूबते जलयान’ बोहरे जी की प्रेम कथाऐं हैं। ‘मृग छलना’ पूरी तरह निराशान्त कहानी है, तो ‘डूबते जलयान’ में विवाह और विवाहेतर प्रेम का ऐसा द्वंद्व है जिससे दिवा निकल नहीं पाती है। उस द्वंद्व का कोई एक समाधान है भी नहीं। नैतिकता और सामाजिकता के दबाब भले ही उसे अन्ततः पति की ओर जाने का सुखान्त समाधान दे देते।

तुलना का प्रयोजन न होते हुए भी अगर बोहरे जी की कुछ प्रमुख कहानियों का चयन करना हो तो वे हो सकती हैं-साधु यह देश विराना, मुठभेड़ , लौट आओ सुखजिंदर,भय, जमील चच्चा,गोस्टा, कुपच,निगरानी,बाजार वेब और मुहिम। कोई स्थिति, कोई घटना कैसे अपना सीमित सन्दर्भ छोड़कर व्यापक अनुभूति की कहानी बन जाती है और कैसे वह एक मानवीय मूल्य का निष्कर्ष बन जाती है यह ‘लौट आओ सुखजिंदर’ कहानी में देखा जा सकता है। 1984 के सिख विरोधी दंगों का स्मरण कराती यह कहानी जबर्दस्त शॉक, भावनात्मक आघात की कहानी है। कल तक सबके साथ रहने वाला खुशमिजाज सुखजिंदर अब सहम गया है, भयग्रस्त हो गया है कि कहीं वह सिख होने के कारण न मार दिया जाये। ऐसी स्थिति में बहुत स्वाभाविक ही कि उसका विश्वास टूट जाये। बहुत निकट के दोस्त पर भी भरोसा न रह जाए। भय से तब तक तो बचा भी जा सकता है जब तक उसे उत्पन्न करने वाला कारण ज्ञात हो। जब भय चाहे जब पैदा होने की स्थिति बन जाए तब भय के प्रति समर्पण के अलावा कोई उपाय नही रह जाता।

‘‘तब तक नही लगता था जब भय के तर्कपूर्ण कारण थे पर अब तो भय इतना अनायास और प्रायोजित सा हो गया है कि रास्ते में चलते समय भी अगला कदम रखते हुए यह सन्देह बना रहता है कि कही हम बारूद या बम पर तो पैर नही रख रहे।’’ ( इज्जत-आबरू ः लौट आओ सुखजिंदर)सुखजिंदर है तो वहीं, पर अब वह लौट नहीं पाता।

‘चम्पामहाराज ,नर्स चेलम्मा और प्रेमकथा ’कहानी मजबूरी में ढहते हुऐ पारंपरिक सामाजिक मूल्यों की कहानी है। चम्पामहाराज के बड़ेे भाई कालका प्रसाद केरल की नर्स चेलम्मा से विवाह करना चाहते हैं। जाति हमारे समाज की अलंघ्य दीवार है, पर कालकाप्रसाद खेती बंटा कर अलग न हो जायें, इस डर से चम्पामहाराज कई तरह के तर्क गढ़ लेते हैं इस सम्बंध के समर्थन में।शास्त्रों में हर तरह के उदाहरण मिल ही जाते हैं। ‘गोस्टा’ कहानी में गांवों में स्वयं अपने जानवर चराने ले जाने की सहकारी प्रथा का वर्णन है। परम्पराऐं और प्रथाऐं समय के दबाब में बदलती रहती हैं। गोस्टा केवल जानवर चराने का सहकार नही है वह पूरे गांव में कामकाज करने और वस्तुओं के उपयोग की प्रथा रही है। अब कुछ लोग अकेले प्रकाश पर जानवरों का काम छोड़ देना चाहते हैं तो प्रकाश जैसे गरीब लोग अपना अलग गोस्टा बना लेते है अर्थात वर्ग चेतना का उभार होने लगा है। बोहरे जी की अत्यंत चर्चित कहानी ‘ भय’ कहानी न प्रोफेसर रवि की है न उनके श्रद्धालु शिष्य कुणाल की, न उन छात्रों की जो अनुचित साधना उपयोग करने देने के कारण प्रोफेसर रवि को घेरने आए हैं, वह सच के संघर्ष की सुखान्त कहानी है। छोटी घटना है वहां से निकलता है बड़ा आशय ! यही कौशल है बोहरे जी का।

कथ्य और शिल्प दोनों दृष्टि से ‘निगरानी’ बोहरे जी की बहुत सशक्त कहानी है, व्यवस्था के खोखलों को खोलती यह कहानी बताती है कि चुनाव में आया एक पर्यवेक्षक किस तरह यौन सत्कार में डूब कर अपना कर्तव्य भूल जाता है। ‘मुठभेड़’ कहानी में एक सिपाही पिता अपने पुत्र को दरोगा की नौकरी में जाने की अनुमति नही देता क्योंकि वह जानता है कि वहां बहुत भ्रष्ट्राचार है, लेकिन जब एक दरोगा उस पिता के मित्र सिपाही को मुठभेड़ बता कर मार देता है तब यह लगता है वह अपने पुत्र को पुलिस की नौकरी मंे और भी सख्ती से मना कर देगा, पर होता ठीक उसके विपरीत हैं अब वह पुत्र को इस हत्यारी व्यवस्था से मुठभेड़ के लिए खुद पुलिस में जाने का कह देता है।

‘बाजार वेब’ बिलकुल हमारे समय की कहानी है। उपभोक्ता समाज में बाजार ने हमे अपने निर्मम जबड़ों में जकड़ लिया हैं। अब घरेलू वूमन सेल्सगर्ल बन गई हैं। बाजार अब कोई निश्चित जगह का नाम नही रह गया। बाजार अब घरों के भीतर तक चला आया है, उसके प्रसार में घर की अन्य चीजें अपनी जगह से बेदखल हो रही हैं। ‘मुहिम’ कहानी इस विषय पर आधारित उनके उपन्यास ‘मुखबिर’ का संक्षिप्त रूप है।

इन सब कहानियों में टूटते बिखरते सम्बंधों और विपरीत स्थिति के बाद भी बोहरे जी की आस्था बची रहती है और वह कहीं न कहीं इन कहानियों मंे आत्मीय संस्पर्श बचाये रखते है। वह सुख जिंदर के मन में ‘टूटते भरोसे’ के कारण चिन्तित हैं, क्यों कि उसका टूटना एक व्यक्ति का टूटना नही बल्कि पूरी सामाजिक स्ट्रक्चर का टूटना है। बोहरे इस विडम्बना को उभार कर इस त्रासदी को और विषादमय बना देते हैं जिसमें जैन धर्म की स्तुति गाता सुखजिंदर, चर्च जाता सुखजिंदर धर्म को इंसान से इंसान को जोड़ने वाला मानता है पर वह भयभीत है कि इस जाति धर्म से केवल सिख समझ कर न मार दिया जाये।

बोहरे जी के जिस तकनीकी और व्यवहारिक पहलू का उल्लेख पहले किया जा चुका उसे स्पष्ट करना आवश्यक है। जिज्ञासा और सजगता ने उन्हे अनेक क्षेत्रों की विशिष्टताओं से परिचित कराया। इस विशिष्टताओं में भाषा के विशिष्ट शब्द भी हैं और क्रिया व्यापार भी। इस सुविधा ने बोहरे जी की कहानी को स्वाभाविक और प्राथमिक लगने में सहायता की है। ‘साधु यह देश विराना’ कहानी में साधु समाज मंे प्रयुक्त सभी क्रियाकलाप और उसकी तकनीकी शब्दावली इस बात का प्रमाण है। ‘गाड़ी भर जौंक’ में वह ट्रक के सारे कलपुर्जों के नाम जानते हैं। ‘आदत’ में वह भवन निर्माण की सारी तकनीक जानने का परिचय देते हैं। वह ‘कुपच’ में पुरोहिताई और पंडिताई करने की विधि कहते हैं , तो गोस्टा कहानी में गांव में जानवर चराने की प्रथा से जुड़े सारे शब्द उनके जेहन में है। विभिन्न अवसरों पर कहे और गाये जाने वाले श्लोक,चैपाई और लोकगीत तो उनके दांये – बांये रहते ही हैं। ये सारे उपकरण बोहरे जी के कथानकों को असाधारण पठनीयता से संपन्न कर देते हैं।‘कुपच’ कहानी में श्लोक और सुन्दरकाण्ड और चम्पामहाराज….. कहानी में कार्तिकी लोकगीतों के सन्दर्भ बोहरे जी की किस्सागोई को नये उपकरण प्रदान करते हैं।

अनुभूति की तीव्रता , कथानकों के अदभुत गठन के कौशल और कहानी को कहानी बनाए रखने के करिश्मे के साथ ही बोहरे का शिल्प भी काफी रचनात्मक है। उनमंे वृत्तांत का कौशल भी है और चाक्षुष प्रभाव की दृश्यात्मता भी है। नैरेशन और चित्रण दोनों कहानी कहने के बहुत उपयोगी माध्यम हैं और बेाहरे जी उनका उचित प्रयोग करना जानते हैं। बोहरे जी की कहानियाँ हमे विचार के लिए भी प्रेरित करती है और कहानी का स्वत्व भी बनाए रखती हैंं

kahani path 2012 b

पुरस्कार

Group-73.png

अखिल भारतीय जान्हवी कहानी प्रतियोगिता पुरस्कार


अखिल भारतीय जान्हवी कहानी प्रतियोगिता पुरस्कार


चिल्ड्रन्स बुक ट्रस्ट दिल्ली से कहानी पुरस्कार


मध्यप्रदेश हिन्दी साहित्य सम्मेलन भोपाल का "वागीश्वरी पुरस्कार"


साहित्य अकादेमी (मप्र संस्कृति परिषद, मप्र शासन ) का "सुभद्राकुमारी चौहान पुरस्कार"

Publishing On The Internet

इंटरनेट पोर्टल:कहानियां प्रकाशित

matrubharti.com, hindi.pratilipi.com, shopizen.in,  storymirror,  AANCH.ORG, gadyakosh.org, e pustakalaya

Broadcasting on internet

इंटरनेट पोर्टल:कहानी पाठ प्रसारित सुखनगोई, मगहिया खिस्सा,Hindiculturebooklet.com,vikalpvimarsh.in,literaturepoint.com,यूट्यूब चैनल कथा पाठ, धागा :विमर्श का मंच, kahanicafe, #Digitel #hindi_story,humrang.com

Get in Touch

Follow Our Social Media


Facebook


Spotify


Podcast


Youtube


Google-wallet


Blogger-b